28.3 C
New York
Wednesday, August 5, 2026

Buy now

बद्दी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आरोपी चालक फरार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बैरियर बद्दी के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर पीछे बैठे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Description

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी धमोलीयां (कालका, पंचकुला) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आज को अपने दोस्त विक्रम उर्फ विक्की निवासी नग्गल भागा (कालका, पंचकुला) के साथ अपनी मोटरसाइकिल (नंबर HR-49K-0416) पर सवार होकर सनसिटी बद्दी की तरफ से मड़ावाला की ओर जा रहे थे।

Description

पवन कुमार के मुताबिक, जैसे ही वे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बैरियर बद्दी के समीप पहुँचे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक (नंबर HR 68A 9178) के चालक ने अपने वाहन को बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाते हुए गलत दिशा में आकर उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चला रहा पवन कुमार सड़क की बाईं ओर जा गिरा, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त विक्रम उर्फ विक्की सड़क के दाहिनी ओर गिरा और सीधे ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया। ट्रक का पहिया चढ़ जाने के कारण विक्रम उर्फ विक्की की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर अपने ट्रक सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही बद्दी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कागजी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस थाना बद्दी में आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक और उसके चालक का सुराग लगाकर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles