सिरमौर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत हर्ष और श्रद्धा का विषय है कि पूज्य बाबा बागेश्वर सरकार के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2027 तक पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में प्रस्तावित है।
इस दिव्य आयोजन का संचालन खाटू श्याम सेवा समिति, पांवटा साहिब द्वारा किया जाएगा। कथा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया है कि इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें, धर्म लाभ प्राप्त करें तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
📅 तिथि: 1 अप्रैल – 5 अप्रैल 2027
स्थान: पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)

