26.8 C
New York
Thursday, July 23, 2026

Buy now

सिरमौर के देवांश और आराध्या नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

उत्तराखंड के देहरादून में 14 से 27 जुलाई 2026 तक आयोजित इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं के होनहार निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। क्लब के दो उभरते शूटर देवांश चौहान और आराध्या राजपूत ने अपने-अपने वर्गों में बेहतरीन अंक हासिल कर आगामी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस उपलब्धि पर पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, प्रशिक्षकों और सभी सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Description

प्रतियोगिता के दौरान पुरुषों की 25 मीटर .22 स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में देवांश चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 में से 277 अंक हासिल किए और सीधे नेशनल चैंपियनशिप का टिकट पक्का किया। वहीं, सब-युथ महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में आराध्या राजपूत ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 400 में से 339 अंक हासिल कर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

Description

क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भागमल ठाकुर तथा उपाध्यक्ष एवं एचपीएस अधिकारी प्रवीण ठाकुर ने दोनों निशानेबाजों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और आगामी नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और कोचों के समर्पण की सराहना की। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि ये युवा खिलाड़ी आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश और पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles