ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
सिरमौर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस की ‘डिटेक्शन सेल’ टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 3.55 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) की खेप के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, कल जब डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी उन्हें पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या HP 09B 2950 में चिट्टा/हेरोइन की खेप ले जाई जा रही है।

सूचना के मुताबिक, गाड़ी चालक कमल (निवासी गांव पड़गैया, डाकघर चनैर, तहसील ठियोग, जिला शिमला) गिरीपुल से नेरीपुल की तरफ आ रहा था और उसके पास नशीला पदार्थ होने की पूरी संभावना थी।

