25.2 C
New York
Tuesday, July 21, 2026

Buy now

जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

Description

दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट और लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के भविष्य के साथ अन्याय किया जा रहा है।

Description

प्रदीप चौहान ने कहा कि जिन युवाओं को प्रधानमंत्री देश का भविष्य बताते हैं, आज वही युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं और उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामने आए वीडियो बेहद चिंताजनक हैं और लोकतंत्र में अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश का युवा आज बेरोजगारी से जूझ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने जैसे मूल मुद्दों पर गंभीरता से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

प्रदीप चौहान ने कहा कि आज लाखों पढ़े-लिखे युवक-युवतियां रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि वह युवाओं से संवाद करे, उनकी मांगों को सुने और समाधान निकाले, न कि उन पर बल प्रयोग करे।

उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि आखिर युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है? उनकी मांगों को क्यों नहीं सुना जा रहा? उन्होंने मांग की कि छात्रों के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और युवाओं के भविष्य को लेकर ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles