18 C
New York
Monday, July 20, 2026

Buy now

Himachal: रिश्तों की सारी हदें पार, पिता ने ही कर डाला 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला ऊना के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित रूप से उसके पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना महिला पुलिस थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Description

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles