सावधान : पांवटा साहिब से लेकर शिलाई तक रहेंगी बिजली गुल, समय से निपटाएं जरूरी काम..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
विधुत उपमंडल पौण्टा-शिलाई के अंतर्गत सभी विधुत उपभोगताओं को यह सूचित किया जाता है कि दिनाक 15.07.2026 (बुधवार) को प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सामान्य मुरम्मत कार्य के कारण विधुत आपूर्ति बाधित रहगी।
यह शट डाउन गिरी पॉवर हाउस गिरिनगर से किया जाना है, जिसमें कहा गया है कि दिनाक 15.07.2026 (बुधवार) को प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 132 केवी. गोंदपुर लाइन की सामान्य मुरम्मत प्रस्तावित हैं, जिसके कारण 33 केवी. सब स्टेशन शिलाई की भी विधुत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
अतः इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से विधुत उप मंडल पांवटा-शिलाई के अंतर्गत आने वाले सभी विधुत उपभोगताओं को सूचना के साथ साथ सहयोग की अपेक्षा की जाती है।
विशेष: शटडाउन मौसम की स्थिती पर भी निर्भर रहेगा।

