29.1 C
New York
Monday, July 13, 2026

Buy now

बोलैरो कैंपर की टक्कर से 3 वर्षीय मासूम की मौत, चालक गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

कुल्लू जिला के नशाला गांव में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 बजे नशाला निवासी 3 वर्षीय ध्यान्बी सड़क किनारे जा रही थी कि इसी दौरान बोलैरो कैंपर (नंबर एचपी 34एफ-3597), जो जाना गांव की ओर से आ रही थी, कथित रूप से गलत दिशा में चलाते हुए चालक ने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Description

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि दुर्घटना के आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 106, 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे नशाला क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles