ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला मुख्यालय नाहन में सीएमओ दफ्तर के पास रहने वाले एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच आपसी विवाद में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दोनों भाइयों के बीच मारपीट इस हद तक बढ़ गई कि एक के सिर पर बीयर की बोतल से वार किया गया, तो दूसरे को रास्ते में रोककर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस थाना नाहन ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस-केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में…
Read MoreDay: July 9, 2026
अलर्ट : भारी बारिश के चलते पांवटा साहिब उपमंडल में शुक्रवार को सभी निजी व सरकारी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब उपमंडल में भारी बारिश, बादल फटने और *फ्लैश फ्लड* की आशंका के चलते प्रशासन ने सभी सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश दिए हैं। उपमंडल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब, द्विज गोयल ने मौसम विभाग द्वारा जिला सिरमौर सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा तथा आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के दृष्टिगत उपमंडल पांवटा साहिब के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। आदेशों के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब के अधिकार…
Read Moreवायनाड सुरंग हादसा: हिमाचल के लापता इंजीनियर राहुल का शव बरामद, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) केरल के वायनाड में कुदरत के कहर ने हिमाचल प्रदेश के एक परिवार को जिंदगी भर का कभी न भरने वाला जख्म दे दिया है। वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में लापता चल रहे मंडी जिले के रिवालसर निवासी इंजीनियर राहुल शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे। तीन दिन के दर्दनाक इंतजार के बाद परिवार की आखिरी उम्मीद भी उस वक्त टूट गई, जब मलबे से राहुल का शव बरामद हुआ। इस खबर के आते ही पूरे रिवालसर क्षेत्र में मातम पसर गया है और…
Read Moreउद्योग मंत्री का 04 दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम..
उद्योग मंत्री का 04 दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी चार दिन 10 से 13 जुलाई, 2026 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 10 जुलाई, को दोपहर बाद उपायुक्त कार्यालय नाहन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत काला अंब में चैंबर ऑफ काॅमर्स के उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को प्रातः पांवटा साहिब में…
Read Moreहिमाचल के पांच जिलों में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का भी खतरा
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में वीरवार और शुक्रवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने भूस्खलन, चट्टानें गिरने और फ्लैश फ्लड की आशंका जताते हुए लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील मार्गों से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन ने भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के…
Read Moreहिमाचल में 3468 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी, चयन आयोग को भेजा 2668 पदों का प्रस्ताव
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में खाली पदों को भरने और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों के लिए 3468 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। बुधवार को शिक्षा विभाग में चल रहे विभिन्न सुधारात्मक कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी पहलों को तय समय सीमा के भीतर प्रभावी ढंग…
Read More