ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। कुछ देर के लिए हुई भारी बारिश से शहर के नाले उफान पर आ गए। इससे कुछ जगह नालों का पानी सड़क पर आ गया। रोहड़ू 20.0, सराहन 15.5, पंडोह 3.4, चंबा 2.0, रामपुर 1.6, गुलेर 1.2, शिमला 1.0 व मशोबरा में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। हिमाचल में 1 जुलाई तक मानसून दस्तक दे सकता है।
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 20.6, भुंतर 21.0, कल्पा 11.8, धर्मशाला 21.3, ऊना 22.5, नाहन 21.5, केलांग 13.0, पालमपुर 19.0, सोलन 17.4, कांगड़ा 22.4, मंडी 22.3, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 23.6, जुब्बड़हट्टी 19.5, कुफरी 14.1, कुकुमसेरी 6.6, नारकंडा 12.0, भरमाैर 14.0, रिकांगपिओ 15.7, सेऊबाग 20.0, बरठीं 21.6, पांवटा साहिब 28.0, देहरागोपीपुर 26.0, ताबो 13.4, मशोबरा 17.4 व नेरी में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 जून तक राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दाैरान कहीं-कहीं अंधड़ चलने के भी आसार हैं। जबकि 1 व 2 जुलाई के लिए कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

