21.5 C
New York
Monday, June 22, 2026

Buy now

हिमाचल सचिवालय की महिला कर्मचारी की हत्या, बेटे ने मां को मार डाला

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में एक और हत्या की घटना सामने आई है.मंडी जिले के सुंदरनगर में जयदेवी में एक बेटे ने मां की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे ने शराब के नशे में मां को डंडे से पीट-पीटकर मार दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान 51 वर्षीय पार्वती के रूप में हुई है है और वह शिमला में राज्य सचिवालय में नौकरी करती थी. आरोपी बेटा खेमाराम भी शिमला में ही नौकरी करता था. फिलहाल, 61 वर्षीय खूब राम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज तक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी में पता चला है कि बीती रात को पिता और बेटा शराब पी रहे थे. इस दौरान दोनों में किसी बात पर कहासुनी और बहसबाजी हुई. मामला बढ़ने लगा तो मां ने बीच बचाव किया. हालांकि, आरोपी बेटे की मां के साथ भी बहस होने लगी और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई.

इस बीच गुस्साए बेटे ने पास ही रखे डडे से मां पर हमला किया और फिर सिर पर जोरदार प्रहार से महिला की मौत हो गई. मंडी जिले के सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी के थाने की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और साथ ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठ रहे हैं. बीते 11 दिन में यह 4 चौथा मर्डर हुआ है. इससे पहले, शिमला के संजौली में 13 जून को एक निजी स्कूल की महिला संचालिका मनीषा की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद चंबा में 26 साल के युवक को कुछ लोगों ने मारकर नाले में फेंक दिया था. 17 जून को रोहड़ू में लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला को किसी ने मार दिया था.

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles