21.5 C
New York
Monday, June 22, 2026

Buy now

हिमाचल के इन जिलों में आज आंधी-तूफान और बिजली चमकने का अलर्ट, अगले पांच दिन तक तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुबह से मौसम खराब बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो जगहों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है. चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में आंधी-तूफान, बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा. सोमवार, 22 जून से 25 जून तक प्रदेश के कुछ इलाको में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के आसार हैं. बारिश और बिजली कड़कने के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

इन जिलों में आंधी-तूफान और बिजली चमकने का अलर्ट

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में आंधी, बिजली कड़कने तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में और चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिले के ऊंचे इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी के साथ, आंधी/तूफान और बिजली कड़कने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिले के बाकी शहरों में एक से दो जगहों पर हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान/बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला में मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि, “22 जून तक प्रदेश के मैदानी और मध्यवर्ती जिलों में दोपहर बाद और शाम के वक्त आंधी तूफान और बिजली चमकने के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. सोमवार, 22 जून तक हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर, शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में आंधी और बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है. प्रदेश में चल मौसमी गतिविधियों का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है. हल्की बारिश के चलते दिन के तापमान भी सामान्य रिपोर्ट किया जा रहे हैं.”

हिमाचल में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 और 23 जून को मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. 24-25 जून को मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्म बारिश की संभावना है. 26 जून को मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 27 जून को इस क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं, 22-23 जून को मध्य पर्वतीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. 24-25 जून को इस क्षेत्र में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. 26-27 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं, 22-26 जून तक उच्च पर्वतीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है. जबकि, 27 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी के आसार हैं.

गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को केलांग में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा पांवटा साहिब 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है. अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उसके बाद, अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles