19.7 C
New York
Saturday, June 20, 2026

Buy now

मजदूर पर हाथ उठाने की घटना से भड़के श्रमिक, जीएम के खिलाफ जताई नाराजगी

मजदूर पर हाथ उठाने की घटना से भड़के श्रमिक, जीएम के खिलाफ जताई नाराजगी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क(ONN)

निजी फैक्ट्री में एक मजदूर के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर श्रमिकों में भारी रोष व्याप्त है। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए फैक्ट्री के जीएम के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

प्रदीप चौहान ने कहा कि गरीब मजदूर दिनभर कड़ी मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। ऐसे में किसी भी अधिकारी द्वारा मजदूर के साथ अपमानजनक व्यवहार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मजदूरों पर किसी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई कर्मचारी प्रबंधन के सामने अपनी बात ऊंची आवाज में रख दे तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती है, लेकिन जब कोई अधिकारी मजदूर के साथ दुर्व्यवहार करता है तो मामले को दबाने का प्रयास किया जाता है। यह दोहरा रवैया स्वीकार नहीं किया जा सकता।

प्रदीप चौहान ने कहा कि घटना को लेकर मजदूरों में भारी नाराजगी है और प्रबंधन को मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी की गई तो श्रमिक संगठन चुप नहीं बैठेगा और अपने हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा।

उन्होंने कहा, “मजदूरों पर अत्याचार किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। मजदूरों का सम्मान सर्वोपरि है और उनके साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles