27.9 C
New York
Friday, June 19, 2026

Buy now

बलदेव तोमर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मिला हाटी समिति प्रतिनिधिमंडल..

बलदेव तोमर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मिला हाटी समिति प्रतिनिधिमंडल..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

हाटी समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बलदेव सिंह तोमर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मिला, जिसमें केंद्रीय हाटी समिति, शिमला, शिलाई, कफोटा, राजगढ़ हाटी यूनिटों के सदस्यों सहित कुछ नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्य भी शामिल थे।

महामहिम राज्यपाल से उच्च न्यायालय शिमला में लम्बे समय से चल रहे हाटी जनजाति कानून की सुनवाई तथा न्यायालय द्वारा अंतरिम स्थगन आदेश के कारण अभी तक ढाई वर्षों से हाटी समुदाय- विशेष रूप से युवा बेरोजगारों तथा विद्यार्थियों को हुए नुकसान के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई और विशेष रूप से आग्रह किया गया कि केंद्र सरकार के माध्यम से अन्तरिम स्थगन आदेश को बेकेट करवाने के लिए कानूनी प्रावधानों के अनुसार हाटी समुदाय का सहयोग किया जाय।

महामहिम ने बहुत गम्भीरता और आत्मीयता के साथ हाटी प्रतिनिधि मण्डल की बात को सुना और केंद्र सरकार से सम्पर्क करने का आश्वासन दिया।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles