29.1 C
New York
Friday, June 5, 2026

Buy now

शर्मनाक! मनाली में विदेशी महिला से अभद्रता, VIDEO वायरल होने पर SDM ने दिए जांच के आदेश

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में हर साल लाखों सैलानी देश-विदेश से घूमने आते हैं. लेकिन कभी-कभी कुछ असामाजिक तत्व पर्यटकों के साथ ऐसी गलत हरकत कर देते हैं, जिससे न सिर्फ टूरिस्टों को परेशानी होती है. बल्कि हिमाचल प्रदेश की छवि भी धूमिल होती है. कुछ ऐसा ही मामला मनाली से सामने आया है. जहां एक विदेशी महिला सड़क से गुजर रही थी, इस दौरान एक शख्स आता है और महिला के साथ अभद्रता करता है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मामला जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली का है. जहां एक युवक द्वारा विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. हालांकि, अभी तक इस बारे मनाली पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. लेकिन वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. वीडियो के वायरल होने के बाद एसडीएम मनाली में पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह इस पूरे मामले की जांच करें और छेड़खानी करने वाले युवक पर कानूनी कार्रवाई की जाए.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मनाली के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा, ‘यदि जांच में वीडियो की पुष्टि होती है और संबंधित व्यक्ति की पहचान होती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. हिमाचल की छवि खराब करने वाले और पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा’.

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में एक विदेशी महिला सड़क पर चलती दिखाई देती है, जबकि एक युवक उसके पास से गुजरते समय रूप से अनुचित व्यवहार करता नजर आता है. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक संबंधित महिला या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इसके बावजूद वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता तथा घटना स्थल की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश की छवि को प्रभावित करती हैं और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

वहीं डीएसपी केडी शर्मा ने बताया, ‘वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है. फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है. शिकायत मिलने या जांच में तथ्य सामने आने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी’.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles