21.8 C
New York
Monday, July 27, 2026

Buy now

अब सेवानिवृत्त बैंक कर्मी से ही कर दी 8.17 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

थाना आना के अंतर्गत एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सुरेन्द्र मोहन शर्मा पुत्र स्व. नन्द लाल शर्मा, निवासी ठण्डोल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, वह पंजाब नैशनल बैंक में कार्यरत रह चुके हैं और वर्तमान में सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6 बजे उनके पास एक फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली बिजली कार्यालय का कर्मचारी बताया कॉल करने वाले ने कहा कि उनका बिजली बिल अपडेट नहीं हो रहा है और एक निर्देशानुसार कुछ बटन दबाने को कहा गया। जैसे ही उन्होंने बताए गए निर्देशों का पालन किया, उनके खाते से 8,17,672 रुपए की धोखाधड़ी से निकासी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Description

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles