27.9 C
New York
Monday, July 27, 2026

Buy now

सिरमौर में द्वितीय चरण में 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी

सिरमौर में द्वितीय चरण में 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी

Description

जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनाव में 90 ग्राम पंचायतों के 538 वार्डों के लिए आज हुए मतदान में कुल 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिसमें 85.12 प्रतिशत पुरुष मतदाता तथा 85.21 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Description

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय चरण के चुनाव में आज 1 लाख, 25 हजार, 673 मतदाताओं में से 1 लाख, 7 हजार, 23 मतदाताओं ने मतदान किया है।

उन्होंने बताया कि विकास खंड नाहन की 09 ग्राम पंचायतों में 86.27 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है तथा विकास खंड ददाहू की 09 पंचायतों में 85.67 प्रतिशत, विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की 08 पंचायतों में 89.38 प्रतिशत, विकास खंड पच्छाद की 12 पंचायतों में 82.3 प्रतिशत, विकास खंड पांवटा साहिब की 16 पंचायतों में 84.42 प्रतिशत तथा विकास खंड राजगढ़ की 11 पंचायतों में 86.92 प्रतिशत, विकास खंड संगड़ाह की 13 पंचायतों की 86.17 प्रतिशत व विकास खंड षिलाई की 12 पंचायतों में 82.89 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुआ है। मतदान के लिए पहली बार भाग लेने वाले युवा मतदाताओं एवं वरिष्ठ मतदाताओं, महिला मतदाताओं तथा दिव्यांगजन मतदाताओं सहित अन्य सभी मतदाताआंे ने इस लोकतांित्रक प्रक्रिया में अपना योगदान दिया। उपायुक्त ने मतदान में रूचि दिखाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देने के लिए सभी श्रेणी के मतदाताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles