13.4 C
New York
Saturday, May 23, 2026

Buy now

मीनस हादसा: 4 दिन बाद नदी से मिला हिमाचल के चालक का शव, क्षेत्र में शोक की लहर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

उत्तराखंड के देहरादून जिले में हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चार दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक का शव राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के डीप डाइवर्स ने नदी से बरामद कर लिया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का लहर है।

एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि देहरादून के थाना चकराता क्षेत्रांतर्गत मीनस के पास पाटम नामक स्थान पर वाहन दुर्घटना की सूचना पर उनकी टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा था। खोजबीन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन संख्या एचपी 85 एए 0548 नदी से बरामद कर लिया गया, किन्तु वाहन चालक का प्रारंभिक चरण में कोई पता नहीं चल पाया।

हिमाचल का रहने वाला है मृतक

कमांडेंट ने बताया कि एसडीआरएफ के अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को डीप डाइविंग कर लापता व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान खुशी राम (48) पुत्र लायक राम के रूप में हुई है। वह ग्राम कांडों, सिलाई, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles