18.6 C
New York
Friday, May 22, 2026

Buy now

Sirmour: : गर्ल्स हॉस्टल के शौचालय में सफाई कर्मी ने बनाए वीडियो, छात्राओं को लगी भनक तो मच गया बवाल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित प्रतिष्ठित ‘एटर्नल यूनिवर्सिटी बडू साहिब’ एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। गर्ल्स हॉस्टल के शौचालय में कथित तौर पर वीडियो बनाए जाने की सूचना के बाद परिसर में तनाव का माहौल बन गया और छात्राओं ने मामले पर कड़ी नाराजगी जताई।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल राजगढ़ स्थित एटर्नल यूनिवर्सिटी बडू साहिब का है। गर्ल्स हॉस्टल के शौचालय में कार्यरत एक सफाई कर्मी पर मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के आरोप लगे हैं। जैसे ही छात्राओं को भनक लगी कि उनके वीडियो बनाए जा रहे हैं, पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना यह भी है कि आरोपी युवक, जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है, मौके से भागने की फिराक में था। लेकिन बहादुर छात्राओं ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपित सफाई कर्मी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो डिलीट कर दिए थे। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि वीडियो हटाने से पहले उन्हें कहीं और साझा किया गया हो सकता है। आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो किस परिस्थिति में बनाए गए और उनका किसी प्रकार से दुरुपयोग हुआ या नहीं। वहीं, मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित करने के बजाय पहले आंतरिक बैठकें कीं। जब छात्राओं का विरोध उग्र होने लगा, तब शुक्रवार दोपहर करीब ढाई घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा संबंधित मजदूरों के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles