26 C
New York
Wednesday, May 20, 2026

Buy now

हिमाचल में शर्मनाक घटना: नाबालिग छात्रा से 2 सहपाठियों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी धमकी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां ढालपुर स्थित एक कम्प्यूटर सैंटर में पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही दो सहपाठियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बनाया और पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए धमकाया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी ढालपुर में कम्प्यूटर कोर्स कर रही है। वह पिछले लगभग एक महीने से कोर्स में नहीं जा रही थी। जब परिजनों ने उससे सैंटर न जाने का कारण पूछा, तो सहमी हुई बेटी ने आपबीती सुनाई। छात्रा ने बताया कि बीते 10 अप्रैल को कम्प्यूटर कोर्स में उसके साथ पढ़ने वाले नीरज और नोमिश नामक दो लड़के उसे अपने कमरे में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की और यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस का रुख किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के नाबालिग होने के कारण इस मामले में सख्त कदम उठाए गए हैं और एफआईआर में पोक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए कुल्लू के एसपी मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles