24.3 C
New York
Monday, May 18, 2026

Buy now

हिमाचल में नशे की ओवरडोज से युवती की मौत! भाई की भी ड्रग्स से हो चुकी है डेथ, उजड़ गई परिवार की एक पीढ़ी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल में एक बहुत ही विचलित करने वाला मामला सामने आया है. इसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि नशा युवा पीढ़ी को किस कदर अपनी चपेट में ले रहा है. नशे के शिकंजे में युवा इस कदर फंस चुके हैं कि सीधे मौत के मुंह तक पहुंच रहे हैं.

नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में सरकार और पुलिस को कुछ सफलता तो मिली है, लेकिन प्रयास अभी भी नाकाफी है. अब बिलासपुर के डियारा सेक्टर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया. दरअसल डियारा में 28 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. प्रारंभिक जांच और घटना के हालातों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है.

हालांकि, पुलिस प्रशासन बेहद सतर्कता से मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटा है और वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. इस दुखद घटना ने न सिर्फ एक हंसते-खेलते परिवार की एक पूरी पीढ़ी को ही उजाड़ दिया है, बल्कि क्षेत्र में पांव पसार रहे नशे के काले कारोबार पर भी एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की उम्र (28) बताई जा रही है. परिवार के मुताबिक शनिवार को युवती घर पर बिल्कुल अकेली थी. शाम के वक्त जब परिवार के सदस्य वापस घर लौटे, तो अंदर का दृश्य देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. युवती अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी. परिजनों ने आनन-फानन में बिना समय गंवाए उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंपेगी. हालांकि मौत का कारण ड्रग्स है या कुछ और पोस्टमार्टम के बाद ही साफ होगा. इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच जारी है.-संदीप धवल, एसपी बिलासपुर।

पहले भाई भी गंवा चुका है जान

इस हृदयविदारक घटना ने मृतका के परिवार को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ वर्ष पहले इसी युवती के सगे भाई की भी ठीक इन्हीं परिस्थितियों में संदिग्ध मौत हुई थी. उस समय भी पुलिस जांच और चर्चाओं में नशे की ओवरडोज की बात ही प्रमुखता से सामने आई थी. अब एक ही घर से दो युवा चिरागों के इस तरह बुझ जाने से पूरे डियारा सेक्टर शोकग्रस्त है. स्थानीय जनता में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश और चिंता है कि आखिर कब तक नशे का यह दैत्य उनके बच्चों का जीवन निगलता रहेगा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles