17.9 C
New York
Monday, September 21, 2026

Buy now

सोलन में बाइक और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत…दूसरा घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर टैंकर और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

टैंकर और बाइक की जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक, हादसा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 चंडीगढ़-शिमला पर कंडाघाट के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि कंडाघाट के समीप डीवेंचर होटल के नीचे टैंकर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर सोलन अशोक चौहान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक की पहचान दाड़लाघाट निवासी के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक नेरवा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles