ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 19 मई से लेकर 21 मई तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के 3 मुख्य जिलों चम्बा, कांगड़ा व कुल्लू में तेज आंधी, गर्जना और बिजली गिरने को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इन 3 जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर…
Read MoreDay: May 17, 2026
हिमाचल के जवान अभिषेक को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत टपरे में 26 साल के जवान अभिषेक कुमार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. रविवार को उनके पैतृक गांव नौहगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. सुबह जब उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. तिरंगे में लिपटे बेटे को देख परिजनों की चीख-पुकार से माहौल बेहद भावुक और गमगीन हो गया. उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और सभी लोग शोक…
Read MoreHimachal : अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां करें चेक
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025-26 के अंतर्गत जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए आयोजित अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर की भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि यह परिणाम वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन (joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने सभी सफल उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 19 मई को सुबह 9 बजे थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आगामी औपचारिकताओं के लिए रिपोर्ट करें।
Read Moreमतदान के बीच दुखद घटना, वोट डालने जा रहे बुजुर्ग की रास्ते में मौत; इलाके में शोक की लहर
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) नगर परिषद चम्बा के चुनाव में लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह उस वक्त गहरे शोक में डूब गया, जब अपना वोट डालने जा रहे एक बुजुर्ग की रास्ते में ही मौत हो गई। जनसाली वार्ड के रहने वाले 70 वर्षीय अंजनी शर्मा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उनका पोलिंग बूथ तक का सफर पूरा नहीं हो सका। अचानक बिगड़ी तबीयत घटना उस वक्त हुई जब अंजनी शर्मा मतदान केंद्र से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर थे। अचानक उनकी…
Read Moreघर लौट रहे परिवार संग भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…पिता-पुत्री की मौ+त; बेटा घायल
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार पिता और बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस दुखद घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है। पिता और पुत्री की मौके पर मौत जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के ननखड़ी क्षेत्र में ननखड़ी-पुनन सड़क पर जंगल इलाके में हुआ। मृतकों की पहचान…
Read Moreहिमाचल निकाय चुनाव: BJP ने कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया शराब बांटने का आरोप, चुनाव आयोग को सौंपी शिकायत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों सहित कुल 51 शहरी निकायों के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वही, इसी बीच नगर परिषद क्षेत्र नाहन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के प्रत्याशी पर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब वितरण करने और चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए हैं। भाजपा ने इस मामले में राज्य चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन को औपचारिक…
Read Moreहिमाचल के 51 शहरी निकायों में मतदान जारी, लोगों में भारी उत्साह
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में रविवार को शहरी निकाय चुनावों के तहत मतदान जारी है। प्रदेश के चार नगर निगमों सहित 51 शहरी निकायों के लिए बनाए गए 589 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनावों में कुल 3,60,859 मतदाता शहरों की नई सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों की मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, नगर निगम चुनावों की मतगणना…
Read More