हिमाचल प्रदेश के 51 नगर निकायों में कल होगी वोटिंग, 1147 उम्मीदवार चुनाव मैदान में; जानें कब आएगा परिणाम

हिमाचल प्रदेश के 51 नगर निकायों में कल होगी वोटिंग, 1147 उम्मीदवार चुनाव मैदान में; जानें कब आएगा परिणाम

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों सहित कुल 51 शहरी निकायों के लिए मतदान प्रक्रिया कल सुबह 7:00 बजे से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा, जिसके बाद नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे, जबकि नगर निगमों के लिए मतगणना 31 मई को होगी। इसी दिन जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजों का भी ऐलान किया जाएगा।

589 केंद्र बनाए गए

बता दें कि नगर निगमों के चुनाव राजनीतिक दलों के आधिकारिक चुनाव चिह्नों पर लड़े जा रहे हैं, जबकि नगर परिषदों और पंचायतों के चुनाव में उम्मीदवार बिना पार्टी सिंबल के मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन नगर निगमों में चुनाव पार्टी चुनाव चिह्न पर हो रहे हैं, जबकि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव गैर-दलीय आधार पर हो रहे हैं। कुल 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में 3.80 लाख मतदाता प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। इनमें 1,80,963 पुरुष, 1,79,882 महिला और 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 589 केंद्र बनाए गए हैं। सभी पोलिंग पार्टियां आज अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो गईं है।

मतदान के लिए ईवीएम मशीनों का उपयोग किया जाएगा। एक मशीन में अधिकतम 15 प्रत्याशियों के नाम दर्ज हो सकते हैं। खास बात यह है कि सभी प्रत्याशियों की सूची के अंत में ‘नोटा’ का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

Related posts

Leave a Comment