21 C
New York
Friday, July 31, 2026

Buy now

चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशाघाट में एक साथ जलीं गुजरात के एक ही परिवार के 5 लोगों की चिताएं

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट कमेटी एवं शनि सेवा सदन कांगड़ा के सौजन्य से चम्बा में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए गुजरात के एक सिंधी परिवार के 5 सदस्यों का मंगलवार को चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इनमें 3 शवों का संस्कार लकड़ी के द्वारा जबकि दो शवों का अंतिम संस्कार गैस भट्ठी में किया गया। चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट कमेटी के संयोजक केवल सोनी एवं प्रधान रमेश चौधरी एवं शनि सेवा सदन कांगड़ा के विनोद अग्रवाल ने बताया कि शवों का टांडा मैडीकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हो जाने के उपरांत 5 शवों को श्मशानघाट कमेटी एवं शनि सेवा सदन की एम्बुलैंस के माध्यम से श्मशानघाट तक लाया गया, यहां पर विधि विधान से पांचों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

Description

संस्कार करवाने के लिए पंडित सहित लकड़ी एवं गैस की व्यवस्था श्मशानघाट कमेटी द्वारा करवाई गई। गौरतलब है कि गत दिवस जिला चम्बा के ककीरा में हुई सड़क दुर्घटना में एक कार गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी तथा 4 गंभीर घायल हुए थे। मरे 6 लोगों में गुजरात के एक सिंधी परिवार के 5 सदस्य तथा एक स्थानीय ड्राइवर शामिल था। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मैडीकल कॉलेज लाया गया था, जहां आज उनका पोस्टमार्टम किया गया।

Description

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles