ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
पांवटा साहिब शहर के वार्ड 03 से निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका बाली ने अपना प्रचार अभियान तेज़ करते हुए सोमवार को वार्ड के अशोक विहार, आदर्श कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, मेहताब गली, शिव कॉलोनी व गोविंद पूरी कॉलोनी में लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार व समर्थन देने का वादा भी किया।
मोनिका बाली ने अपने इस जनसंपर्क अभियान दौरान कहा कि वह सेवा भाव से अपने वार्ड के लोगों के कार्य करना चाहती है और वार्ड के विकास में चार चांद लगा देगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके चुनावी निशान कुर्सी को वोट करें। ताकि वह अच्छे मार्जन से जीत हासिल कर सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह वार्ड के लोगों की समस्याओं को ही दूर नहीं करेंगी बल्कि पशु व आवारा जानवरों के उत्थान के लिए भी काम करेंगी। जिससे इन बेजुबानों को भी भटकने से आराम मिल सकेगा और रोज मर्रा की दुर्घटनाओं से निजात मिकेगी। लोगों की सुरक्षा हेतु वह वार्ड में ससीसीटीवी कैमरा भी लगवा के देगी, ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके व महिला-बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
गौरतलब हो कि मोनिका बाली सबका पसंदीदा चेहरा बन चुका हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका बाली के समर्थन में बहुत अच्छा जनाधार जुड़ रहा है और वह जीत के लक्ष्य की और अग्रसर हैं।

