Paonta Sahib : वार्ड-6 का चुनावी मुकाबला बेहद रोचक, इंद्रप्रीत कौर को मिल रहा व्यापक समर्थन..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वार्ड नंबर-6 का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। इस वार्ड से पार्षद पद की प्रत्याशी इंद्रप्रीत कौर को लगातार मिल रहे जनसमर्थन ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है।
क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता और लोगों का भरोसा उन्हें मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित कर रहा है। इंद्रप्रीत कौर को मिल रहे व्यापक समर्थन के पीछे सबसे बड़ा कारण उनके परिवार की वर्षों पुरानी सेवा भावना और समाजसेवा से जुड़ी साफ-सुथरी छवि मानी जा रही है।
विशेष रूप से उनके पति एवं पूर्व पार्षद रविंद्र पाल सिंह की कार्यशैली, सबके प्रति समर्पण और लोगों के बीच मजबूत पकड़ आज भी क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। चुनावी प्रचार के दौरान इंद्रप्रीत कौर लगातार घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साध रही हैं।
उनकी सरलता, स्पष्टवादिता और सेवाभाव से लोग काफी प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है।
गौरतलब है कि इंद्रप्रीत कौर इससे पहले भी वार्ड नंबर-7 से पार्षद रह चुकी हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने साफ-सुथरी राजनीति और ईमानदार कार्यशैली की पहचान बनाई थी। यही वजह है कि इस बार भी लोगों का भरोसा उनके पक्ष में मजबूती से दिखाई दे रहा है।
चुनावी माहौल में यह चर्चा भी तेज है कि केवल वार्ड-6 ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी इंद्रप्रीत कौर को अच्छा समर्थन मिल रहा है। समर्थकों का मानना है कि “सेवा, समर्पण और स्वच्छ छवि” की बदौलत इस बार वार्ड-6 में जीत का नया इतिहास बन सकता है।
इंद्रप्रीत कौर ने वार्ड वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे विकास और क्षेत्र की बेहतरी के लिए “कुर्सी” चुनाव चिन्ह पर अपना समर्थन दें। वहीं, रविंद्र पाल सिंह भी लगातार चुनावी प्रचार में सक्रिय नजर आ रहे हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक बन गया है।

