14.8 C
New York
Saturday, May 9, 2026

Buy now

कल आएगा HP BOARD 10TH का रिजल्ट, तैयारियां पूरी इंतजार होगा खत्म

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार, परिणाम 10 मई यानी कल सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा, जिसका इंतजार प्रदेश के 93,564 छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने शनिवार को आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की है।

इस तरह करें चेक

विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से चैक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर पोर्टल पर दर्ज करना होगा। बता दें कि 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद से ही 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि कल सुबह 11:00 बजे परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles