ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पौण्टा साहिब शहर के वार्ड 03 से निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका बाली सबका पसंदीदा चेहरा बनता जा रहा हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच मोनिका ने भी अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज़ कर दिया हैं। जिसमें अभी तक निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका बाली के समर्थन में बहुत अच्छा जनाधार जुड़ रहा है। मोनिका बाली के पक्ष में शहर का हर वर्ग साथ खड़ा नज़र आ रहा है। जिसके शुरुआती रुझान में उनके प्रतिद्वंद्वी चित नज़र आ रहे हैं। मोनिका बाली ने जनसंपर्क अभियान दौरान कहा कि वह सेवा भाव…
Read MoreDay: May 9, 2026
शर्मनाक! पशुशाला में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में भैंस के साथ घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लोग मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। संदिग्ध परिस्थितियों में दिख रहा युवक जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो जिले के गांव डॉहगी वैह का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक को देर रात एक पशुशाला के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में देखा जा रहा…
Read Moreपालमपुर कृषि विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: 18 विद्यार्थियों को मिला गोल्ड मेडल, राज्यपाल ने बांटी 1421 डिग्रियां
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में शुक्रवार को 17वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और बड़ी संख्या में छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं. शैक्षणिक उपलब्धियों के इस खास अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में काफी उत्साह देखने को मिला. समारोह में कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा और कृषि…
Read Moreकल आएगा HP BOARD 10TH का रिजल्ट, तैयारियां पूरी इंतजार होगा खत्म
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार, परिणाम 10 मई यानी कल सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा, जिसका इंतजार प्रदेश के 93,564 छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने शनिवार को आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की है। इस तरह करें चेक विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से चैक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर पोर्टल…
Read Moreसिरमौर जिला परिषद चुनाव : इस वार्ड में दिलचस्प हुआ मुकाबला, दादी और पोती आमने-सामने
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद चुनावों का बिगुल बजते ही ‘दाना घाटों’ वार्ड हॉट सीट बन गया है। दरअसल, यहां मुकाबला राजनीतिक विचारधारा के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों के बीच भी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने इस वार्ड से रिश्ते में दादी और पोती को एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र किए दाखिल शुक्रवार को संगड़ाह स्थित एसडीएम कार्यालय में दोनों प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।…
Read Moreहिमाचल के शिमला में बड़ा हादसा, आग में झुलसकर युवक की मौत; मचा कोहराम
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर एक युवक की आग से झुलसकर मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। सेब की खाली ट्रे में लगाई आग जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार शाम जिले के जुब्बल थाना क्षेत्र के गांव मटासा में हुआ। मृतक की पहचान टोपिद्र कार्की निवासी…
Read Moreहिमाचल पंचायत चुनाव: 2 दिन में 42 हजार के पार पहुंचे दावेदार, 11 मई को थमेगा नामांकन का पहिया
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में पंचायत चुनावों की सरगर्मी अब गांव-गांव तक पहुंच चुकी है. सत्ता की सबसे छोटी लेकिन सबसे प्रभावशाली इकाई मानी जाने वाली पंचायतों में जनप्रतिनिधि बनने की होड़ तेज हो गई है. पंचायत सदस्य से लेकर प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद तक के पदों के लिए उम्मीदवारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन प्रदेशभर में रिकॉर्ड नोमिनेशन देखने को मिला, जिसने चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है. ग्रामीण राजनीति के इस महासंग्राम में दूसरे…
Read Moreनगर निगम शिमला के डिप्टी कंट्रोलर की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) राजधानी शिमला में नगर निगम के एक अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामेश्वर के रूप में हुई है, जो नगर निगम में डिप्टी कंट्रोलर (वित्त एवं लेखा) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने शुक्रवार को मेहली स्थित अपने आवास पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह रामेश्वर सामान्य दिनों की तरह कार्यालय पहुंचे थे। दफ्तर में सहकर्मियों को वह बिल्कुल सामान्य लगे और उनके चेहरे पर किसी भी प्रकार का तनाव नहीं दिख रहा…
Read Moreहिमाचल में 11 मई से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में अगले दो दिनों तक मौसम साफ और शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मई को प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां थमी रहेंगी, जिससे किसानों और बागवानों को राहत मिलेगी। हालांकि, 11 मई से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं, जिसके प्रभाव से कई जिलों में मौसम बदल सकता है। जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 11 से 14 मई के दौरान बिजली कड़कने और 40-60 किमी प्रति घंटे…
Read Moreहिमाचल में आम जनता के लिए खुलेंगे सर्किट हाऊस, ऑनलाइन होगी बुकिंग : सीएम सुक्खू
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के आम लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सर्किट हाऊस (परिपथ गृह) आम जनता के लिए खोलने का बड़ा निर्णय लिया है। अब आम आदमी भी ऑनलाइन बुकिंग कर सर्किट हाऊस में ठहरने की सुविधाओं का लाभ उठा सकेगा। इससे पहले प्रदेश में केवल लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह ही आम लोगों के लिए खुले थे। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।…
Read More