टटियाणा वार्ड-5 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने किया नामांकन दाखिल
जिला परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर-5 टटियाणा से भाजपा समर्थित उम्मीदवार श्री बलबीर सिंह पुंडीर ने आज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर शिल्लाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक Baldev Tomar, अधिवक्ता श्री राजेंद्र नेगी, मण्डल अध्यक्ष श्री साधु राम चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री मामराज शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नामांकन के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री बलबीर सिंह पुंडीर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टटियाणा वार्ड की जनता विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने वाले नेतृत्व को समर्थन देगी।
श्री बलबीर सिंह पुंडीर ने कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता से जो स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है, वह उनके लिए प्रेरणा और शक्ति का स्रोत है। उन्होंने कहा कि टटियाणा वार्ड-5 की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा क्षेत्र के विकास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के सम्मान, विकास और जनभावनाओं का चुनाव है। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

