ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
जिला परिषद के सतौन वार्ड नम्बर 06 से आज कांग्रेस प्रत्याशी खतरी सिंह ठाकुर ने नामांकन भरा हैं. इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान और पाँवटा के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग सहित मनीष तोमर भी मौजूद रहे. सुबह ही कांग्रेस के समर्थक भारी मात्रा में SDM कार्यालय कफोटा पहुंचे और ढोल नगाड़ों के साथ उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसके बाद सभी कार्यकर्ता उनके घर कमरऊ पहुंचे और वहाँ एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।

बता दें कि इस वार्ड में पाँवटा साहिब व तिलोरधार विकासखंड की 17 पंचायते शामिल है, जिनमें पाँवटा की 11 और तिलोरधार विकासखंड की 6 पंचायते आती है. पांवटा साहिब का आँजभोज क्षेत्र पहले शिलाई विधानसभा हल्के का हिस्सा रहा है. जो कांग्रेस का गढ माना जाता रहा है. लेकिन अब यहां पर भाजपा कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है.

खास बात यह है कि हर बार यह सीट सत्तापक्ष के हाथ रही है. राज्य में जिस दल की सरकार होती है उसका असर इस सीट पर सीधा पडता है. वर्ष 2016 के तिकोने मुकाबले में यहां से कांग्रेस ने बाजी मारी थी. जबकि 2021 में भाजपा ने इस सीट पर अपना परचम लहराया था. अब फिर से यहाँ कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है.
अगर यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार जीत जाता है तो 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका असर दिखना लाजमी हैं। उधर, हर्षवर्धन चौहान वर्तमान में हिमाचल सरकार में मंत्री है और खतरी सिहं को उनका खास माना जाता है. ऐसे में यह सीट मंत्री के लिए भी ईज्जत का सवाल बन गई है।

