ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में फेल होने पर एक छात्र ने जान दे दी. यहां पर फ्लैट में किशोर का शव बरामद किया गया है. शिमला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, सोमवार को धर्मशाला शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था. शिमला के अन्नाडेल में फ्लैट में रहने वाला निखिल इसमें फेल हो गया. शिमला पुलिस से मिली जानकारी में पता चला है कि चार मई को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से निखिल शर्मा ने थाने पर सूचना दी कि दोस्त नें अन्नाडेल ठाकुर बाग में फांसी लगा ली है.
शिमला पुलिस के निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि प्रेमलाल शर्मा के फ्लैट में निखिलेष ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी. प्रारंभिक पूछताछ में मृतक के पिता प्रेमलाल शर्मा से ज्ञात हुआ कि मृतक 10+2 के परीक्षा परिणाम में असफल होने के कारण मानसिक तनाव में था. पुलिस ने लाश का बारीकी से निरीक्षण किया और पाया है कि शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे.
एएसपी ने भी मौके का पर जाकर जाय़जा लिया. पुलिस ने मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की और गवाहों के बयान दर्ज किए गए. फिलहाव, शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में करवाया गया है. छात्र के माता पिता ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है. बता जा रहा है कि अगले महीने निखिलेष की बहन की शादी थी और घर में तैयारियां चल रही थी.
गौलतलब है कि हिमाचल में 12वीं की परीक्षा करीब 81 हजार से अधिक बच्चों ने दी थी. परीक्षा में कुल 81 हजार 417 छात्र शामिल रहे और इसमें 74 हजार 637 पास घोषित किए गए, जबकि तीन हजार 71 छात्रों को कंपार्टमेंट आई हैं. इस दौरान करीब चार हजार के करीब बच्चे फेल हो गए.

