10.1 C
New York
Friday, May 1, 2026

Buy now

शिलाई कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुवीर कपूर ने सभी पदों से दिया त्यागपत्र..

ऑनलाईन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता रघुबीर सिंह कपूर पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह कपूर निवासी गाँव शमाह-पमता ने ‘राज्य सहकारिता आयोग बोर्ड, सहित हिमाचल प्रदेश सरकार के सदस्य पद तथा कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से एकाएक त्यागपत्र दे दिया हैं। जिससे शिलाई कांग्रेस में उथलपुथल मची हुई हैं। वही शिलाई विधानसभा से मंत्री हर्ष वर्धन चौहान की साख को भी धक्का लगा है।

रघुवीर कपूर ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि वह जन्मजात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रहे हैं, लेकिन सरकार और पार्टी का रवैया तथा अनदेखी अब उनकी सहन शक्ति से बाहर हो चुकी है और उन्हें पार्टी के अंदर घुटन महसूस होने लगी है।

उन्होंने माननीय राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा पीसीसी चीफ विनय कुमार से विनम्र निवेदन किया है कि उनका यह त्यागपत्र स्वीकार किया जाए और उन्हें सभी पदों से मुक्त किया जाए। उन्होंने दिनांक 01-05-2026 से कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से अपने आप को मुक्त घोषित किया हैं।

पार्टी सूत्रों की माने तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुवीर कपूर इस बात से आहत हुए हैं कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत टटियाना जिला परिषद सदस्य सीट ओपन होने के बाद भी भी OBC वर्ग के उम्मीदवार को पार्टी ने तबज्जो दी हैं। जब कि पंचायतों व अन्य निकाय चुनावों में भी इस बार भारी मात्रा में महिला वर्ग व अन्य रिजर्व्ड वर्ग की सीटें आई हैं। इसी बीच जनरल सीट को भी OBC को देने से राजपूत वर्ग खासा नाराज हैं।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि रघुवीर कपूर की नाराजगी के साथ-साथ पार्टी के अन्य नाराज कार्यकर्ता भी अब खुल सामने आ सकते है और शिलाई कांग्रेस के लिए निकाय चुनाव के बीच यह टूट महंगी पड़ सकती हैं।

सवाल अब यह भी उठने लगे है कि एकछत्र राज व पार्टी में निर्णय लेने वाले मंत्री हर्ष वर्धन चौहान की कार्यप्रणाली को भी चुनौती मिलने लगी हैं। या यूं कहें कि पार्टी कार्यकर्ता उनके निर्णय ठुकराने लगे हैं। जिसके दूरगामी परिणाम निकाय चुनाव के बाद अगले विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles