16.9 C
New York
Saturday, April 18, 2026

Buy now

HRTC बस में सफर और पिट्ठू बैग में सफेद जहर, कांगड़ा पुलिस ने ऐसे दबोचा नशा तस्कर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक एचआरटीसी बस में सवार युवक को 5.71 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम तकीपुर स्थित टोल प्लाजा के समीप गश्त पर थी, तभी रानीताल की तरफ से आ रही HRTC बस (HP68-4508) वहां पहुंची। यह बस परवाणू-ऊना-धर्मशाला रूट पर चल रही थी। पुलिस ने बस को रुकवाकर तलाशी ली तो बस की पिछली सीट पर बैठे एक युवक के पिट्ठू बैग से 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपी की पहचान विपांशु चौधरी (23) पुत्र विक्रमजीत निवासी गांव तालपुरा, वार्ड नंबर-3, तहसील व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि प्रवक्ता एसपी कार्यालय की तरफ से की गई है।

जिला कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध उनका यह विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे और अन्य किसी भी अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के सौदागरों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles