8 C
New York
Wednesday, April 22, 2026

Buy now

छोटे भाई की मौत के बाद सदमे में आई बहन ने भी त्यागे प्राण, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक घटना सामने आई, जहां पर एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से कोहराम मच गया। दरअसल, यहां एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, वहीं भाई के बिछड़ने का गम एक बहन बर्दाश्त नहीं कर सकी और सदमे में उसने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों के चले जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हत्या की आशंका

जानकारी के मुताबिक, भोरंज उपमंडल के अंतर्गत ठारा गांव निवासी अजय कुमार (36 वर्षीय) किरतपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह 12 अप्रैल को छुट्टी पर घर आया था और 13 अप्रैल को वापस ड्यूटी पर लौटा था। इसी बीच अचानक उसकी मौत की खबर आई। जब अजय का भाई प्रवीण कुमार शव लेने पहुंचा, तो उसने अजय के शरीर पर संदिग्ध निशान दिखे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या है, जिसके बाद किरतपुर में मामला दर्ज करवाया गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इधर, अजय की मौत की खबर सुनते ही उसकी बड़ी बहन अंजना कुमारी (43 वर्ष) बुरी तरह टूट गईं। भाई के अंतिम दर्शन के लिए वह अपने मायके ठारा पहुंची थीं, लेकिन भाई के बिछड़ने का गम वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और सदमे में उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अंजना कुमारी समीरपुर में विवाहित थीं। वहीं, एक साथ दो मौतों से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जांच की मांग

वहीं, इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। बता दें कि अजय का पोस्टमार्टम कराने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles