Shimla: पैंशनर्ज का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें न मानीं तो 30 मार्च को होगा विधानसभा का घेराव

Shimla: पैंशनर्ज का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें न मानीं तो 30 मार्च को होगा विधानसभा का घेराव

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) प्रदेश पैंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति ने राज्य सरकार द्वारा सलाहकारों और बोर्ड-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के कैबिनेट रैंक वापस लेने तथा उनके वेतन में 20 फीसदी कटौती के निर्णय का स्वागत किया है। हालांकि, समिति ने इसे देर से उठाया गया मजबूरी का कदम करार देते हुए सरकार को और कड़े फैसले लेने की सलाह दी है। मित्र मंडली को खुश करने से हुआ खजाने का नुक्सान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आखिरकार यह स्वीकार कर लिया…

Read More

शादी के 3 दिन बाद जेल पहुंचा नवविवाहित जोड़ा, होटल के कमरे से चिट्टे के साथ गिरफ्तार

शादी के 3 दिन बाद जेल पहुंचा नवविवाहित जोड़ा, होटल के कमरे से चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने शहर के एक निजी होटल में दबिश देकर एक नवविवाहित दंपती को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि तीन दिन पहले ही प्रेम विवाह के बंधन में बंधे इस जोड़े ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत नशे के काले कारोबार से की। 21.017 ग्राम हेरोइन बरामद जानकारी के अनुसार, पुलिस को…

Read More

हिमाचल सरकार का बड़ा एक्शन: कैबिनेट रैंक के साथ इन मंत्रियों से छीनी लग्जरी गाड़ियां और अन्य सुविधाएं

हिमाचल सरकार का बड़ा एक्शन: कैबिनेट रैंक के साथ इन मंत्रियों से छीनी लग्जरी गाड़ियां और अन्य सुविधाएं

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सूबे की डगमगाती वित्तीय सेहत को सुधारने के लिए एक कड़ा और प्रतीकात्मक संदेश दिया है। सरकार ने सात रसूखदार ओहदेदारों से ‘कैबिनेट रैंक’ छीनने का फैसला किया है, जिसके साथ ही अब सचिवालय के गलियारों में उनकी धमक और सुख-सुविधाओं का दौर खत्म होने जा रहा है। शानो-शौकत वाली विदाई: अब नहीं दौड़ेंगी फॉर्च्यूनर इस फैसले का सबसे बड़ा असर इन नेताओं की जीवनशैली पर पड़ेगा। अब तक ये पदाधिकारी कैबिनेट मंत्रियों की तरह शानदार फॉर्च्यूनर गाड़ियों…

Read More

गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार! मासूम छात्रा पर गंदी नजर रखने वाले शिक्षक को विभाग ऐसे सिखाया कड़ा सबक

गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार! मासूम छात्रा पर गंदी नजर रखने वाले शिक्षक को विभाग ऐसे सिखाया कड़ा सबक

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से एक बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। जिले के सुंड़ला शिक्षा खंड के तहत आने वाले एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक जेबीटी शिक्षक को स्कूल की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया है। मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी शिक्षक को समय से पहले अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। इसके आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला बीते वर्ष अक्तूबर महीने…

Read More

सीजन से पहले बागवानों को बड़ा झटका… अब महंगा मिलेगा सेब कार्टन

सीजन से पहले बागवानों को बड़ा झटका… अब महंगा मिलेगा सेब कार्टन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल के सेब उत्पादकों के लिए इस बार की फसल केवल कुदरत के मिजाज पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि बाजार की बदलती हवाओं ने भी उनकी जेब पर हमला बोल दिया है। जहां एक तरफ बागवान लजीज सेब की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर उन सेबों को पैक करने वाले डिब्बों (कार्टन) की कीमतों में लगी आग उनकी चिंताएं बढ़ाने वाली है। संकट में गत्ता उद्योग: आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम? सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,…

Read More

शिमला में भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद खड्ड में गिरा ट्रक! चालक की मौत

शिमला में भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद खड्ड में गिरा ट्रक! चालक की मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत मंगलवार रात एक अनियंत्रित ट्रक ने जमकर कहर बरपाया। दत्तनगर में सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद यह ट्रक भद्राश के पास करीब 35 फीट गहरी मछाड़ा खड्ड में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले कई गाड़ियों को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार रात का है। बताया जा रहा है कि ट्रक (HP64A-9760) काफी तेज…

Read More

Sirmour: जल शक्ति विभाग की योजनाओं में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अब तक 5 गिरफ्तार

Sirmour: जल शक्ति विभाग की योजनाओं में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अब तक 5 गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर में जल शक्ति विभाग की लिफ्ट इरिगेशन योजनाओं से मोटरें, कॉपर केबल व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने हिमाचल के साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी दबिश दी। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नाहन में 28 फरवरी को सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग उपमंडल नाहन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि मालोंवाला भुड़, कून और…

Read More

3 दिन खराब रहेगा मौसम, ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट

3 दिन खराब रहेगा मौसम, ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में मौसम ने पूरी तरह से करवट बदल ली है। प्रदेश भर में आगामी 3 दिन मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के अधिकांश भागों में लगातार तीन दिन बादल बरसने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 18 व 19 मार्च को ओलावृष्टि, जबकि 19 व 20 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में 18 और 19 मार्च व कांगड़ा, सिरमौर और सोलन जिले में 19 मार्च को एक-दो स्थानों पर पर ओलावृष्टि…

Read More

सिरमौर में ड्यूटी से लौट रहे बिजली बोर्ड के SDO को पीटा, सिर पर आई गंभीर चोट; कपड़े भी फाड़े

सिरमौर में ड्यूटी से लौट रहे बिजली बोर्ड के SDO को पीटा, सिर पर आई गंभीर चोट; कपड़े भी फाड़े

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस थाना माजरा में बिजली बोर्ड के एक सहायक अभियंता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एसडीओ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरीनगर पावर हाउस में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत रणजीत सिंह पुत्र दयाराम निवासी गांव हीरापुर, डाकघर औहर तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई कि 16 मार्च को वह…

Read More

शिमला हाईवे पर अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई तेज रफ्तार कार, दो घायल

शिमला हाईवे पर अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई तेज रफ्तार कार, दो घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल की हसीन वादियों के बीच सफर उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर एक कार अचानक काल का ग्रास बनते-बनते बची। सोलन के वाकनाघाट के पास एक भयानक सड़क हादसा पेश आया, जिसने सुरक्षा इंतजामों और तेज रफ्तार के खतरों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। कैसे और कहां हुआ हादसा? शिमला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार जैसे ही वाकनाघाट के पास पहुंची, चालक अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू हुई गाड़ी सड़क किनारे…

Read More