ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होते ही ‘सफेद झूठ’ और ‘तथ्यों की बाजीगरी’ को लेकर महाभारत छिड़ गई है। आमतौर पर बजट सत्र आंकड़ों का खेल होता है, लेकिन इस बार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घेराबंदी के लिए सीधे उनके संवैधानिक आचरण पर ही सवाल उठा दिया है। भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह सरकार को केवल नीतियों पर नहीं, बल्कि ‘सत्यता’ की कसौटी पर भी घेरेगी। तथ्यों पर तकरार: क्या दावों…
Read MoreMonth: March 2026
हिमाचल के 12 IAS ऑफिसर जाएंगे चुनावी ड्यूटी पर, अब इन 9 अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त कार्यभार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश के 12 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों को इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों की चुनावी ड्यूटी के चलते प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए कार्मिक विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। सरकार ने इन 12 अधिकारियों के विभागों का अतिरिक्त कार्यभार 9 अन्य आईएएस अफसरों को सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं। चुनावी ड्यूटी…
Read MoreHP Budget Session 2026: विधानसभा के बाहर गरजी BJP, सुक्खू सरकार पर लगाया माफिया राज को संरक्षण देने का आरोप
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरूआत भारी सियासी हंगामे के साथ हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायक हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे और सुक्खू सरकार पर माफिया राज को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। मीडिया से बातचीत के दौरान…
Read Moreअनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी थार, प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक प्रशिक्षु डॉक्टर की जान चली गई। हादसा सुल्तानपुर-मझोली मार्ग पर सुबह करीब 4 बजे पेश आया, जब एक महिंद्रा थार गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी थार जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ऊना जिला के निवासी के रूप में हुई है, जो सोलन…
Read MoreSirmour: चावल के सौदे में 48 लाख रुपए की धोखाधड़ी, हिमाचल का युवक गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले की खरखौदा थाना पुलिस ने चावल के लेन-देन में 48 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर निवासी अनुज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि ठगी गई रकम की बरामदगी हो सके और इस नैटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब किया जा सके। व्हाट्सएप पर अकाऊंट नंबर भेजकर मंगवाए 48 लाख जानकारी के अनुसार खरखौदा…
Read Moreघर से दुपट्टा लेकर कॉलेज पहुंची BA की छात्रा, फिर उठा लिया खौफनाक कदम; मची चीख-पुकार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित केएलबी कॉलेज के परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीए द्वितीय सेमेस्टर की एक छात्रा का शव क्लासरूम के पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान तमन्ना उर्फ (निवासी ढंडेरा गांव, तिनबड़) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी गई है। घर से दुपट्टा लेकर आई थी तनु पुलिस की प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से…
Read Moreचैत्र नवरात्र मेले के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था, हुई गाइडलाइंस जारी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लोगों की सुविधा और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए 19 से 27 मार्च तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मेले के दौरान कानून व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। जतिन ने बताया कि नवरात्र के…
Read Moreदुःखद: पांवटा साहिब में सड़क हादसे में गिरिपार के युवा पटवारी की मौत..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाइवे पर धौलाकुआं के समीप एक भीषण दुर्घटना सामने आई हैं। जिसमें एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कार की डिक्की खोलकर खड़े एक युवा पटवारी को रौंद दिया, जिनकी अस्पताल पहुँचने से पहले मौत हो गई हैं। जानकारी अनुसार जिला सिरमौर के धौलाकुआं क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें पटवारी वीरेंद्र सिंह (40) का आकस्मिक निधन हो गया हैं। वह कोडगा चांदनी के निवासी थे और धौलाकुआं पटवार सर्कल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह…
Read MoreShimla: शिक्षा विभाग में एक साथ रिटायर होंगे 1500 से ज्यादा शिक्षक
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में पिछले वर्ष शिक्षकों की सेवानिवृत्ति तिथि को एकसमान करते हुए 31 मार्च निर्धारित करने का फैसला लिया था, जिसके तहत इस साल 31 मार्च को 1500 से अधिक शिक्षक एक साथ रिटायर होंगे। इस निर्णय को पिछले वर्ष लागू किया गया था, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक सत्र के बीच में शिक्षकों के रिटायर होने से पढ़ाई पर पड़ने वाले असर को रोकना था। अब इसी नीति के तहत प्रदेशभर में जेबीटी से लेकर प्रिंसीपल स्तर तक के शिक्षक एक ही दिन…
Read MoreShimla: सांसद ने हिमाचल के दो जिलों को जोड़ने वाले इस मार्ग को NH घोषित करने की उठाई मांग
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रो. (डा.) सिकंदर कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने हिमाचल के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और हमीरपुर व ऊना जिलों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रंगस-लठियाणी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का पुरजोर आग्रह किया। सदन के माध्यम से और व्यक्तिगत भेंट में डा. सिकंदर कुमार ने मंत्री को अवगत करवाया कि 39 किलोमीटर…
Read More