14.8 C
New York
Wednesday, April 29, 2026

Buy now

Sirmour: 14 से 16 अप्रैल तक सजेगा राजगढ़ का प्रसिद्ध बैशाखी मेला, तैयारियों को लेकर SDM की अध्यक्षता में बैठक

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सिरमौर जिले का प्रसिद्ध एवं पारंपरिक जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैशाखी मेला आगामी 14 से 16 अप्रैल तक राजगढ़ के नेहरू मैदान में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम राजगढ़ और मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने गुरुवार को मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि मेले को गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बेहतरीन रूप देने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजगढ़ में क्षेत्र के पीठासीन देवता शिरगुल के नाम पर हर वर्ष बैशाख संक्रांति के अवसर पर इस मेले का आयोजन परंपरागत रूप से किया जाता रहा है। एसडीएम ने जानकारी दी कि 14 अप्रैल को परंपरा के अनुसार बैशाख संक्रांति के दिन राजगढ़ स्थित शिरगुल देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके उपरांत देवता की पालकी की भव्य शोभायात्रा मेले में निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि मेले के तीनों दिनों में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। मेले के अंतिम दिन विशाल दंगल आयोजित होगा, जिसमें उत्तर भारत के नामी पहलवान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल की सांस्कृतिक संध्या राजगढ़ क्षेत्र के कलाकारों के लिए आयोजित की जाएगी, जबकि तीनों संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को अवसर दिए जाएंगे।

दर्शकों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे और एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। मेले के सुचारू आयोजन के लिए कानून व्यवस्था, बिजली और पानी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

इसके अलावा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन भी किया जा रहा है। एसडीएम ने कहा कि मेले के उत्कृष्ट आयोजन के लिए पर्याप्त धनराशि आवश्यक है और समिति के सभी सदस्यों से उदार सहयोग का आग्रह किया।

बैठक में तहसीलदार राजेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार सुशांत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नपं ज्योति साहनी, शिरगुल मंदिर समिति अध्यक्ष अरुण चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम खेड़ा, विवेक शर्मा, रणधीर पंवर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, अनुज ठाकुर सहित समिति के अन्य सदस्य और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles