कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार हरप्रीत सिंह रत्तन व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल-फ्रूट बांटकर मनाया विनय कुमार का जन्मदिवस..

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार हरप्रीत सिंह रत्तन व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल-फ्रूट बांटकर मनाया विनय कुमार का जन्मदिवस..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार के जन्मदिवस पर आज सिरमौर कांग्रेस नेताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला सिरमौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार हरप्रीत सिंह रत्तन व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में मरीजों व तीमारदारों को फल-फ्रूट बांटकर खुशी जाहिर की व सभी मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विनय कुमार के प्रदेशाध्यक्ष बनने से सभी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश व उमंग हैं। सभी कार्यकर्ता पार्टी के निर्देश पर कार्य मे जुट गए हैं, जिसके चलते आगामी निकाय चुनाव व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित हैं।

इस दौरान सरदार हरप्रीत सिंह रत्तन, हरदीप सिंह, मंजीत सिंह, हरदीप सिंह, इकबाल सिंह, अरविंद सिंह, गुरमीत मनी, शिव कुमार धीमान, गुलजार सिंह, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

बता दें कि विनय कुमार का जन्म 12 मार्च 1978 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुका जी में हुआ था। वे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं और रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। विनय कुमार ने 2012, 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव जीते हैं और उन्होंने दिसंबर 2012 से दिसंबर 2017 तक मुख्य संसदीय सचिव के रूप में भी कार्य किया है।

Related posts

Leave a Comment