Himachal: 12वीं फिजिक्स की परीक्षा में पकड़े नकलची

Himachal: 12वीं फिजिक्स की परीक्षा में पकड़े नकलची

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा की फिजिक्स विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान नकल रोकने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्तों ने प्रदेश भर में तीन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल के 3 मामले पकड़े। नकल के ये मामले मंडी, ऊना और कांगड़ा जिला में पकड़े गए हैं। शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि नकल पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। बोर्ड के उड़नदस्ते भी नकल के मामलों पर नजर रख रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment