8.2 C
New York
Sunday, April 19, 2026

Buy now

फतेहपुर के डॉक्टरों का कमाल: मरीज के कूल्हे से निकाला 1 किलो का ट्यूमर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला कांगड़ा के अंतर्गत आते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी.एच.सी.) फतेहपुर में चिकित्स क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। जनरल सर्जन डॉक्टर प्रणिता ने जटिल सर्जरी के माध्यम से ज्वाली निवासी रघुवीर सिंह के कूल्हे (हिप) से लगभग एक किलोग्राम वजन का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया।

जानकारी अनुसार, मरीज रघुवीर सिंह, निवासी ज्वाली, पिछले कुछ समय से तेज दर्द और सूजन की समस्या से परेशान थे। विस्तृत की टीम ने पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ ट्यूमर को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।

ऑप्रेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। ट्यूमर के नमूने को आगे की जांच (बायोप्सी) के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस सफल सर्जरी पर खुशी व्यक्त करते हुए डॉक्टर और उनकी टीम की सराहना की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles