8.9 C
New York
Monday, April 20, 2026

Buy now

चालदा महासु महाराज मंदिर पुजारी और एसडीएम ने किया देश की आवाज न्यूज चैनल के महासु महाराज विशेषांक का विमोचन..

चालदा महासु महाराज मंदिर पुजारी और एसडीएम ने किया देश की आवाज न्यूज चैनल के महासु महाराज विशेषांक का विमोचन..

संपादक श्यामलाल पुंडीर ने मंदिर समिति को भंडारे के लिए भेंट की 11000 रुपए की राशि..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से प्रकाशित देश की आवाज न्यूज पोर्टल के संपादक श्यामलाल पुंडीर ने सातवां संस्करण प्रकाशित किया। इस बार का विशेषांक श्री चालदा महासु महाराज को समर्पित है। पुस्तक का विमोचन मंदिर के पुजारी हरिचंद शर्मा और एसडीएम शिलाई जसपाल ने किया। बारूराम चौहान नेतर सिंह तोमर और नितिन चौहान, विजय चौहान आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर एसडीएम शिलाई जसपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लेखक ने श्री चालदा महासु महाराज की यात्रा के लेख बेहतरीन तरीके से लिखे गए है। इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को यात्रा की पूरी जानकारी मिलगी।

पुस्तक के संपादक श्याम लाल पुंडीर सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के आंज भोज के गांव आगरो के रहने वाले हैं। इन्होंने मार्च 2023 हिमाचल के धार्मिक स्थल पर पहला संस्करण निकाला था।

इस पहले संस्करण मार्च 2023 का विमोचन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और पूर्व विधायक किरणेश जंग ने किया।

दूसरे संस्करण अक्टूबर 2023 का विमोचन संपादक के पिता पतिराम पुंडीर ने किया।

तीसरे संस्करण मार्च 2024 का विमोचन कांग्रेस के प्रदेश सचिव सरदार अवनीत सिंह लांबा ने किया।

चौथे संस्करण अक्टूबर 2024 का विमोचन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यमुना शरद महोत्सव में किया।

पांचवे संस्करण मार्च 2025 का विमोचन सुखराम चौधरी ने किया।

छठे संस्करण का विमोचन अक्टूबर में डॉक्टर राजीव बिंदल ने किया।

इस बार सातवें संस्करण का विमोचन

पुस्तक का विमोचन मंदिर के पुजारी हरिचंद शर्मा और एसडीएम शिलाई जसपाल ने किया। इस पुस्तक में उन्होंने देव भूमि हिमाचल के हर जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के इतिहास का जिक्र किया है। विमोचन के उपरांत पुस्तक को मंदिर परिसर में आए भक्तों को वितरित की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles