5.2 C
New York
Monday, April 20, 2026

Buy now

एआई समिट विवाद व राज्यसभा चुनाव से पहले शाह व शेखावत से मिले जयराम

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

एआई इम्पैक्ट समिट विवाद व राज्यसभा चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में 2 केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से चर्चा की है। सूत्रों के अनुसार उनकी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने की सूचना है। एआई इम्पैक्ट समिट से जुड़े विषय पर हिमाचल प्रदेश में भी विवाद मचा है। इसका कारण पहले शर्ट लैस विरोध प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के हिमाचल सदन में ठहरने और बाद में हिमाचल प्रदेश में आने पर उनको सरकार की तरफ से संरक्षण मिलने के आरोप से जुड़े विषय पर चर्चा होने की सूचना है।

इसी तरह राज्यसभा चुनाव से जुड़े विषय को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष की तरफ से केंद्रीय मंत्री अमित शाह से चर्चा होने की सूचना है। हालांकि राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी को उतारने और नहीं उतारे जाने के विषय को लेकर पार्टी के स्तर पर निर्णय लिया जाना है। इसके अलावा प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों और परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा होने की बात सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाकात के दौरान प्रदेश में एशियन डिवैल्पमैंट बैंक (एडीबी) के प्रोजैक्टों के अलावा मंडी में निर्माणाधीन शिवधाम प्रोजैक्ट, हिमाचल पर्यटन को पंख लगाने वाली परियोजनाओं तथा पर्यटन को और बेहतर करने से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

शिवधाम प्रोजैक्ट पूर्व मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजैक्ट रहा है, जिससे स्थानीय संस्कृति को संरक्षण के साथ पर्यटन को पंख लग सके। इस प्रोजैक्ट के सिरे चढ़ने से युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होने के साथ प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से गत दिनों मुलाकात करके प्रदेश के आर्थिक हालात से जुड़े विषय पर चर्चा की थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles