पिता के साथ घर जा रही 4 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश, 3 युवक गिरफ्तार

पिता के साथ घर जा रही 4 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश, 3 युवक गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आने वाले जाच्छ क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। यहां एक निजी स्कूल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने 4 साल की एक मासूम बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि बच्ची के पिता मौके पर मौजूद थे और उनकी तत्परता के चलते यह अपहरण का प्रयास विफल हो गया। जाच्छ निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया कि घटना 3 दिन पुरानी…

Read More

सिरमौर की ”हॉटी सौंठ” पर लगी भारत सरकार की मुहर, राष्ट्रीय स्तर पर मिली कानूनी पहचान

सिरमौर की ”हॉटी सौंठ” पर लगी भारत सरकार की मुहर, राष्ट्रीय स्तर पर मिली कानूनी पहचान

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के अदरक उत्पादक किसानों के लिए गौरव का क्षण है। जिला सिरमौर की प्रसिद्ध ‘हॉटी सौंठ’ को भारत सरकार के पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (नई दिल्ली) द्वारा किसान किस्म (फार्मर वैरायटी) के रूप में आधिकारिक पंजीकरण प्रदान किया गया है। इससे क्षेत्र की पारंपरिक सौंठ को राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी पहचान मिल गई है। दरअसल पंजीकरण के तहत जारी प्रमाण पत्र 4 अगस्त, 2025 से प्रभावी माना गया है। यह मान्यता अदरक की उस पारंपरिक किस्म को मिली…

Read More

Himachal: पत्नी से मामूली कहासुनी पर पति ने दी जान, 6 दिन की मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Himachal: पत्नी से मामूली कहासुनी पर पति ने दी जान, 6 दिन की मासूम के सिर से उठा पिता का साया

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) मंडी जिला के उपमंडल धर्मपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पत्नी से मामूली कहासुनी पर एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दुखद बात तो यह है कि मृतक अपने पीछे 6 दिन की मासूम बच्ची छोड़ गया है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर क्षेत्र की कुम्हारढा पंचायत के कुम्हारढा गांव में धीरज कुमार (32) पुत्र चुन्नीलाल की बीती रात अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह बिना खाना खाए सोने के लिए अपने कमरे में…

Read More

टला बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई पुलिस की गाड़ी; मची अफरा-तफरी

टला बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई पुलिस की गाड़ी; मची अफरा-तफरी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में देहरा से ज्वालाजी मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते रह गया। धवाला बाजार के समीप खुंडियां थाना की पुलिस जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में वाहन सवार सभी पुलिस कर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। कैसे हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम किसी आधिकारिक कार्य से देहरा की ओर जा रही थी। जैसे ही वे धवाला…

Read More

बिलासपुर में खैर तस्करों ने की वन विभाग की टीम को कुचलने की कोशिश, फिर जो हुआ…

बिलासपुर में खैर तस्करों ने की वन विभाग की टीम को कुचलने की कोशिश, फिर जो हुआ…

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में वन माफिया के दुस्साहस और वन विभाग की मुस्तैदी की एक रोमांचक कहानी सामने आई है। यहाँ अपनी ड्यूटी निभा रहे जांबाज वनकर्मियों को माफिया ने कुचलने की कोशिश की, लेकिन टीम के हौसले के आगे तस्करों की चाल नाकाम रही। आधी रात को ‘फिल्मी’ स्टाइल में पीछा: बिलासपुर सदर की वन विभाग टीम को बुधवार की रात एक खुफिया इनपुट मिला कि झलेड़ा (कुड्डी क्षेत्र) के जंगलों में ‘सफेद सोने’ यानी खैर की लकड़ी पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है।…

Read More

Sirmour : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था किशोर…फिर बनाए संबंध, अब दोषी को मां की देखरेख में रिहाई..

Sirmour : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था किशोर…फिर बनाए संबंध, अब दोषी को मां की देखरेख में रिहाई..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन स्थित किशोर न्याय बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के मामले में दोषी पाए गए एक किशोर को दंड के बजाय सुधार का अवसर दिया है। बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट विकास कपूर की अध्यक्षता वाली पीठ ने आरोपी को जेल भेजने के बजाय एक वर्ष की परिवीक्षा पर उसकी मां की देखरेख में रहने का आदेश दिया है। क्या था मामला…? यह मामला 8 फरवरी 2022 को शिलाई थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया…

Read More

भयानक हादसा: स्कूटी-बाइक में भीषण टक्कर…घर का बुझा चिराग, 2 लोग घायल

भयानक हादसा: स्कूटी-बाइक में भीषण टक्कर…घर का बुझा चिराग, 2 लोग घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार हादसा भुंतर-गड़सा मार्ग पर चूटी बिहाल के पास पेश आया। यहां भुंतर की ओर आ रही एक स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी चालक गगन जसवाल निवासी भुंतर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के शव को कब्जे…

Read More

हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, मार्च में होगा मतदान

हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, मार्च में होगा मतदान

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) राज्यसभा सदस्य के रूप में इंदु गोस्मामी का 9 अप्रैल, 2026 को कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस कारण राज्यसभा सीट को भरने के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से इस चुनाव को करवाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च होगी तथा 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र को 9 मार्च को वापस लिया जा सकता…

Read More

प्रदेश में फिर करवट लेगा मौसम, वर्षा व बर्फबारी के आसार

प्रदेश में फिर करवट लेगा मौसम, वर्षा व बर्फबारी के आसार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 फरवरी और 3 व 4 मार्च को उच्च पर्वतीय इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिनों में ऊंचे पहाड़ी व आसपास के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, अपितु 27 व 28 फरवरी के दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2…

Read More

स्कूलों को CBSE में मर्ज करने का विरोध, कोर्ट जाने की तैयारी में शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन

स्कूलों को CBSE में मर्ज करने का विरोध, कोर्ट जाने की तैयारी में शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को हिमाचल बोर्ड से हटाकर सीबीएसई बोर्ड में शामिल करने के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन का कहना है कि परीक्षा के समय बोर्ड बदलने से छात्र परेशान हैं और सरकार को इस फैसले पर दोबारा सोचना चाहिए। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने एक प्रैस कॉन्फ्रैंस में सरकार के फैसले पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल ‘ब्रैंड’ बदलने से शिक्षा का स्तर नहीं…

Read More