Himachal: पिता ने मोबाइल को लेकर डांटा तो… घर से भाग गया 16 वर्षीय छात्र

Himachal: पिता ने मोबाइल को लेकर डांटा तो… घर से भाग गया 16 वर्षीय छात्र

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) कुल्लू जिले के सौर गाँव (कराडसू) में एक ऐसी ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर लगी डांट से आहत होकर 11वीं कक्षा का एक छात्र रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, बीते करीब दो सप्ताह से 16 वर्षीय किशोर के व्यवहार में एक अजीब सा खिंचाव और मानसिक तनाव देखा जा रहा था। इस तनाव की जड़ हाल ही में हुई एक घटना बनी-जब घर वालों को उसके पास मोबाइल फोन मिला और उन्होंने उसे इस…

Read More

संविधान का हवाला देकर बोले विनय कुमार- RDG खैरात नहीं, पहाड़ी राज्य का अधिकार है।

संविधान का हवाला देकर बोले विनय कुमार- RDG खैरात नहीं, पहाड़ी राज्य का अधिकार है।

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) न दिए जाने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे केवल एक वित्तीय निर्णय नहीं, बल्कि एक पहाड़ी राज्य के साथ गंभीर अन्याय करार दिया है। विनय कुमार ने सोशल मीडिया पर जारी अपने वक्तव्य में कहा कि RDG कोई खैरात नहीं थी, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत दिया जाने वाला वैधानिक समर्थन था। इसका उद्देश्य सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्यों को आर्थिक…

Read More

Himachal: एक्सपायरी डेट अभी दूर, फिर ये हाल क्यों… चॉकलेट में मिला जिंदा कीड़ा और अंडे

Himachal: एक्सपायरी डेट अभी दूर, फिर ये हाल क्यों… चॉकलेट में मिला जिंदा कीड़ा और अंडे

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने नामी खाद्य कंपनियों के गुणवत्ता दावों की पोल खोलकर रख दी है। जानकारी के अनुसार, चॉकलेट में से रेंगता हुआ कीड़ा निकल आया। नौणी क्षेत्र में एक परिवार के साथ कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर पेश आया है। मासूम की जान से खिलवाड़:मिठास में मिला ‘जहर’ बिलासपुर सदर के मंडी मानवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाखड़ा विस्थापित सभा के प्रधान रमेश चंद कौंडल ने बच्चे ‘शिवा’ के लिए स्थानीय…

Read More

Sirmour: सरकारी संपत्ति से खिलवाड़ पड़ा महंगा, सड़क के नीचे कर डाली खुदाई, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sirmour: सरकारी संपत्ति से खिलवाड़ पड़ा महंगा, सड़क के नीचे कर डाली खुदाई, पुलिस ने किया मामला दर्ज

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिले के रेणुका जी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की संपत्ति के साथ छेड़छाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स को सड़क के साथ ‘पंगा’ लेना उस वक्त भारी पड़ गया, जब विभाग ने सीधे थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। सरकारी काम में बाधा और संपत्ति को नुकसान लोक निर्माण विभाग (HPPWD) के ददाहु उपमंडल के सहायक अभियंता (AE) दलीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ददाहु से बेचड़ का बाग को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के…

Read More

“मेरा पीछा करता है…फोन पर अश्लील बातें करता है और अब बीच सड़क में…”, महिला ने दर्ज करवाई FIR

“मेरा पीछा करता है…फोन पर अश्लील बातें करता है और अब बीच सड़क में…”, महिला ने दर्ज करवाई FIR

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क(ONN)  मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के डैहर क्षेत्र में एक मजदूर महिला के साथ लगातार छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और पीछा करने का गंभीर मामला सामने आया है। सुंदरनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में 37 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करती है। पिछले काफी समय से खाई घाट निवासी बाबू राम उसे लगातार परेशान कर रहा है। महिला का आरोप है…

Read More

समूह में भीषण सड़क हादसा: घर में जा घुसी कार… मची चीख-पुकार

समूह में भीषण सड़क हादसा: घर में जा घुसी कार… मची चीख-पुकार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल के समोह इलाके में एक तेज रफ्तार कार काल बनकर आई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार सड़क छोड़कर सीधे एक रिहायशी मकान और उससे सटी पशुशाला में जा घुसी। इस टक्कर ने न केवल गाड़ी के परखच्चे उड़ा दिए, बल्कि एक परिवार की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुँचाया है। अचानक मची चीख-पुकार समोह क्षेत्र में स्थानीय निवासी करम चंद के घर के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी पशुशाला और मकान को अपनी चपेट में ले…

Read More

प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, अंधड़ और बिजली गिरने का भी अलर्ट

प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, अंधड़ और बिजली गिरने का भी अलर्ट

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में सोमवार से मौसम करवट लेगा और राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी व बारिश के आसार बने हुए हैं। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान मौसम बदलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 9 फरवरी से एक नया वैस्टर्न डिस्टरबैंस सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 9 और 10 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने के आसार…

Read More

“सिरमौर कबड्डी लीग-2” की विजेता लादी योद्धा तथा उपविजेता गिरिपार वॉरियर्स..

“सिरमौर कबड्डी लीग-2” की विजेता लादी योद्धा तथा उपविजेता गिरिपार वॉरियर्स..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) सिरमौर कबड्डी लीग का फ़ाइनल मुक़ाबला लादी योद्धा तथा गिरिपार वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें विजेता लादी योद्धा तथा उपविजेता गिरिपार वॉरियर्स टीम रही। उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने सिरमौर कबड्डी लीग की विजेता टीम लादी योद्धा को 2 लाख की नकद राशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता गिरिपार वॉरियर्स टीम को 1 लाख नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। बता दे कि उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग-2 प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन…

Read More

Himachal: 108 और 102 कर्मियों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, इस दिन से थम जाएंगे एम्बुलेंस के पहिये

Himachal: 108 और 102 कर्मियों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, इस दिन से थम जाएंगे एम्बुलेंस के पहिये

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की जीवनदायिनी मानी जाने वाली 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं के पहिये एक बार फिर थमने की कगार पर हैं। अपनी अनदेखी से क्षुब्ध होकर एम्बुलेंस कर्मियों ने सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। संकट में ‘संजीवनी’: हिमाचल के दुर्गम रास्तों पर मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बनने वाले एम्बुलेंस कर्मचारी अब खुद के हक के लिए सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। मांगों की अनसुनी से नाराज कर्मचारी यूनियन ने 12 फरवरी सुबह 8 बजे से…

Read More

हिमाचल की आर्थिक हालत खराब? RDG बंद होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार, बजट पर 20% तक सीधा पड़ेगा बोझ

हिमाचल की आर्थिक हालत खराब? RDG बंद होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार, बजट पर 20% तक सीधा पड़ेगा बोझ

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (RDG) रोकने के संभावित फैसले पर आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। रविवार को कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि हिमाचल के वित्तीय हितों पर प्रहार हुआ, तो राज्य सरकार चुप नहीं बैठेगी और कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। बजट पर 20 % तक का सीधा खतरा मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि RDG बंद होने से प्रदेश के…

Read More