Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedBreaking: ‘मेरे घर में जाऊ, कुछ गड़बड़ है’, चंडीगढ़ में फोन कॉल...

Breaking: ‘मेरे घर में जाऊ, कुछ गड़बड़ है’, चंडीगढ़ में फोन कॉल के बाद दोस्त के घर गया युवक, कमरे में मिली देवर-भाभी की लाश, मचा हड़कंप

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ के सेक्टर 41 से बड़ी खबर है.यहां पर एक घर में देवर और भाभी की लाश मिली है. सेक्टर 41 के बटरेला गांव का यह मामला है और फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंची है.

जानकारी के अनुसार, घर के कमरे में दोनों की लाशें मिली है और अब फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि महिला नगमा (32) साल के पति पिछले हफ्ते ही गांव गए थे और वह अपने छोटे-छोटे दो बच्चे और एक देवर के साथ पिछले कई सालों से यहां पर रह रही हैं. देवर और भाभी दोनों ही फंदा से लटके मिले हैं. हालांकि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. यह परिवार मुस्लिम परिवार है. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर सेक्टर 16 अस्पताल में लेकर जाया जा रहा है.

पति ने अपने दोस्त को गांव से फोन कर कहा था कि मेरे घर में कुछ गड़बड़ है, जाकर देखो और मुझे बताओ और जब उनका दोस्त घर में पहुंचा तो दोनों लटके हुए थे.

मौके पर पहुंचे पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा कि अभी-अभी हमें पता चला है. हालांकि, यह जांच का विषय है कि इन्होंने ऐसा क्यों किया. क्योंकि पास से अभी तक कोई नोट भी बरामद नहीं हुआ है और ना ही शवों पर कोई चोट के निशान है. ऐसे में पहली नजर में खुद जान देने का मामला लग रहा है. दोनों देवर-भाभी हैं और महिला 32 साल और युवक 35 साल का है. फिलहाल, शवों को कब्जे में लेकर सेक्टर16 के अस्पताल भेजा गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments