ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक मंदिर परिसर के भीतर नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का घिनौना मामला सामने आया है। यहां श्री राधा-कृष्ण मंदिर में रह रहे एक व्यक्ति (जो स्वयं को बाबा बताता था) को दो छोटी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर में रह रहा था आरोपी जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान वचित्र सिंह (निवासी हरिओम कलां,…
Read MoreDay: February 21, 2026
हिमाचल में युवक की बेरहमी से हत्या! ट्रक खड़ा करके लौट रहा था घर…तभी बदमाशों ने किया हमला
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चमीणू क्षेत्र में एक ट्रक चालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, सड़क निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे से जुड़े पुराने विवाद के चलते कुछ लोगों ने मिलकर युवक की जान ले ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। रात के अंधेरे में हुआ हमला जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप…
Read Moreसामान ढुलाई कर रहा ट्रक खाई में समाया, चालक ने मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पौघाट-छावशा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में प्लांट मिक्सचर ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निर्माण सामग्री लेकर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। प्लांट मिक्सचर ट्रक खाई में गिरा जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब निर्माण कार्य से संबंधित भारी सामग्री से लदा प्लांट मिक्सचर ट्रक पौघाट-छावशा मार्ग से गुजर रहा था। रास्ते में किसी कारणवश…
Read Moreबच्चाें काे सरकारी बाबू बनाने चला था पिता, 4 शातिराें ने मिलकर लगा दिया लाखाें रुपए का चूना
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का एक मामला सामने आया है। शातिरों ने एक व्यक्ति को उसके बच्चों की सरकारी नौकरी लगवाने का प्रलोभन देकर 4 लाख 30 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में प्रताप सिंह निवासी गांव जोलपलाखी कुरना, तहसील घुमारवीं ने बताया कि सितम्बर माह में कुछ लोगों ने उससे संपर्क…
Read Moreफर्जी प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट पर जीता था चुनाव, पुलिस ने गिरफ्तार किया पूर्व प्रधान
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के चुराह उपमंडल में सत्ता के लिए फर्जीवाड़े का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्राम पंचायत गुवाड़ी के पूर्व प्रधान जन्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्जी अनुसूचित जाति (एसी) प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने और 5 साल तक धोखे से प्रधान पद पर काबिज रहने का गंभीर आरोप है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई गांव बाड़ी, डाकघर खुशनगरी के निवासी भगत राम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की…
Read More