22.2 C
New York
Friday, April 17, 2026

Buy now

अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका: हमीरपुर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन तक करें आवेदन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर, कर्नल श्रीधर ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर भर्ती योजना के तहत अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

कर्नल श्रीधर ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या आती है, तो वे सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी का ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे आवेदन करने से पूर्व सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles