28.6 C
New York
Thursday, April 16, 2026

Buy now

कालाअम्ब में 4 उद्योगों सहित कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, फर्जी बिलिंग और टैक्स चाेरी की आशंका

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय आयकर विभाग की टीम ने एक साथ कई उद्योगों और निजी ठिकानों पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार 4 उद्योगों पर कार्रवाई की गई। शुक्रवार देर रात तक चली इस कार्रवाई में दो दर्जन से अधिक अधिकारी दस्तावेजों की जांच और डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने में जुटे रहे। अचानक हुई इस छापामारी से उद्योग जगत में हलचल मच गई।

सूत्रों के मुताबिक जांच में फर्जी बिलिंग के माध्यम से बड़े पैमाने पर लेन-देन में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित कंपनियों ने कथित तौर पर कागजी फर्मों के जरिए खरीद दर्शाकर इनपुट टैक्स क्रैडिट का लाभ लिया, जबकि वास्तविक उत्पादन और बिक्री के आंकड़ों में अंतर पाया गया है। जांच एजैंसियां आयकर के साथ-साथ (जीएसटी) रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही हैं।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करोड़ों रुपए की संभावित टैक्स चोरी का मामला सामने आ सकता है। टीमों ने केवल औद्योगिक इकाइयों में ही नहीं, बल्कि संबंधित उद्योगपतियों के आवासों पर भी एक साथ छापामारी की। कार्रवाई के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर डेटा और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए जाने की सूचना है। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles