ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पहाड़ों की घुमावदार सड़कों पर आधी रात का सन्नाटा दो जिंदगियों के लिए काल बन गया। चंबा-साहो मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रात के अंधेरे में किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई और सुबह जब सूरज की पहली किरण के साथ एक बस उस मार्ग से गुजरी, तब जाकर इस बर्बादी का मंजर दुनिया के सामने आया। सुबह हुआ खौफनाक मंजर का खुलासा यह हादसा बुधवार देर रात का माना जा…
Read MoreMonth: January 2026
हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम में तपेंद्र सिंह सैनी बने निदेशक..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र से संबंध रखने वाले तपेंद्र सिंह सैनी को हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का गैर-सरकारी निदेशक (Non-Official Director) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्यपाल द्वारा निगम के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन एवं आर्टिकल्स की धारा 69 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार तपेंद्र सिंह सैनी का कार्यकाल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नामांकन…
Read Moreसिरमौर में फिर भीषण अग्निकांड: ब्लास्ट के बाद आग ने उजाड़ा परिवार, 6 लोगों के जिंदा जलने की आशंका..
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल के अर्की में हुई हालिया घटना के बाद अब सिरमौर के तलागना में आग का तांडव देखने को मिला। बीती रात जब पूरा गाँव गहरी नींद में था, तभी एक रिहायशी मकान आग की लपटों के घेरे में आ गया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि घर के भीतर मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। सिलिंडर ब्लास्ट की आशंका प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस तबाही की मुख्य वजह एलपीजी सिलिंडर का फटना माना जा रहा है।…
Read Moreलोहड़ी की शाम मानवता शर्मसार, मूक-बधिर महिला से दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) मंडी शहर के साथ लगती एक पंचायत में लोहड़ी के पावन पर्व पर एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए एक मंदबुद्धि और मूक-बधिर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार को मंडी शहर के साथ लगते एक गांव में घटित हुई। आरोपी की पहचान चेत राम के रूप में हुई है। पीड़िता मानसिक…
Read Moreनाहन से शिलाई तक 2026 की स्थानीय छुट्टियों की घोषणा, राजगढ़ की तिथि में बदलाव
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर में तहसील व उप तहसील में मनाए जाने वाले प्रमुख मेलों व त्यौहारों के अवसर पर वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा संबंधी शुद्धिपत्र जारी करते हुए बताया कि उप मंडल राजगढ़ के अन्तर्गत तहसील राजगढ़ व उप तहसील नौहरी में श्री शिरगुल देवता बैसाखी मेला अवसर पर स्थानीय अवकाश 13 अप्रैल के स्थान पर 16 अप्रैल, 2026 को रहेगा। जारी की गई सूची अनुसार तहसील नाहन में 25 मार्च, 2026 को त्रिलोकपुर मेला चैत्र, 20 नवंबर,…
Read Moreहरिपुरधार में बीच रास्ते उतारे जाने पर भड़के यात्री, HRTC के खिलाफ की नारेबाजी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शिमला जिला की सुदूर कुपवी तहसील के गांव कांडा-बनाह से सोलन जा रही HRTC की बस के यात्रियों ने बुधवार को हरिपुरधार में बीच रास्ते उतारे जाने पर परिवहन निगम के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। यात्रियों का आरोप है कि निगम की बसें अपने निर्धारित रूट को पूरा करने के बजाय उन्हें आधे रास्ते में ही उतार रही हैं, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे का हवाला देते हुए कहा…
Read MoreSirmour: रूखड़ी के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से भिड़ी बस, 30 से ज्यादा यात्री थे सवार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले रूखड़ी क्षेत्र में आज शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चंडीगढ़–देहरादून नेशनल हाईवे-07 पर चल रही उत्तराखंड रोडवेज की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। बस चंडीगढ़ से देहरादून की ओर जा रही थी और हादसे के समय उसमें 30 से अधिक यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, एक मोड़ पर बस का स्टीयरिंग अचानक लॉक हो गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस विपरीत दिशा में…
Read Moreपत्रकार संजय कंवर फिर बने बेसहारों का सहारा, कड़कड़ाती ठंड में सड़क किनारे पड़े 95 वर्षीय बुजुर्ग का रेस्क्यू..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब के बायपास पर एक 95 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदगी को बदलने का काम किया है पत्रकार एवं समाजसेवी संजय कंवर ने। अमर उजाला के पत्रकार अश्वनी राय ने संजय कंवर को फोन किया कि एक महिला कार्यालय में आई है, जो किसी काम को लेकर मिलना चाहती है। संजय कंवर तुरंत अमर उजाला के कार्यालय में पहुंचे, जहां महिला सुदेश बाला ने उन्हें बताया कि एक बुजुर्ग इतनी ठंड में भी बहुत ही बुरी दशा में पांवटा साहिब के बायपास के पास सड़क पर…
Read Moreहिमाचल के लाल ने बॉर्डर से खदेड़े चीनी घुसपैठिए, मिला सेना मेडल- नाम से जानी जाएगी सरहद
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के जवान सिर्फ वर्दी नहीं पहनते, वे हर दिन अपने प्राणों को हथेली पर रखकर राष्ट्र की रक्षा करते हैं। हिमाचल प्रदेश, जिसे वीरों की भूमि कहा जाता है, लगातार ऐसे ही जांबाज़ सपूत देश को देता रहा है। इसी कड़ी में रामपुर बुशहर क्षेत्र के निवासी मेजर ओजस्वी शर्मा को उनकी अदम्य वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बन गया है। रामपुर में जश्न…
Read Moreहिमाचल में 5 दिन तक खराब रहेगा मौसम, इस दिन से बारिश-बर्फबारी की संभावना
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है. लंबे समय से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं. उच्च पर्वतीय इलाकों और पहाड़ी दर्रों पर एक आधी बार ही बर्फबारी हुई है. मैदानी इलाकों में छुटपुट ही बारिश हुई है. ये आंकड़ा सामान्य से भी कम रहा है. सूखे की मार से किसान बागवान परेशान हैं. इस माह में अभी तक सामान्य से 90 फीसदी कम बारिश हुई है. 1 से 14 जनवरी के बीच 2.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस अवधि…
Read More